Morning Star & Evening Star Candlestick Pattern | Triple Bullish & Bearish Reversal Explained (Hindi Guide)
![]() |
| Morning Star & Evening Star Candlestick Pattern | Triple Bullish & Bearish Reversal Explained (Hindi Guide) |
{tocify} $title={ Table of Contents }
Share Market में trading करने वाले हर trader के लिए candlestick patterns बहुत ज़रूरी होते हैं। इन patterns की help से हमें पता चलता है कि price आगे ऊपर जाएगा या नीचे गिरेगा।लेकिन उनमें से सबसे ज़्यादा famous और effective patterns हैं Morning Star Candle और Evening Star Candle। ये दोनों ही patterns तीन candles से मिलकर बनते हैं और इन्हें trend reversal patterns माना जाता है।
Morning Star का मतलब क्या है?

Morning का मतलब होता है सुबह और Star का मतलब होता है सितारा। जैसे सुबह का सितारा यानी सूरज नीचे से उठकर ऊपर आता है, वैसे ही market में भी price नीचे से उठकर ऊपर जाने की कोशिश करता है।
इस pattern में बीच में बनने वाली candle अक्सर spinning top या फिर Doji candle हो सकती है। अगर body बिल्कुल नहीं हो और सिर्फ line दिखे तो वो भी Morning Star का हिस्सा हो सकता है।
Morning Star Candle कैसे बनता है?
- सबसे पहले market downtrend में होता है और एक strong bearish (red) candle बनती है।
- उसके बाद एक छोटी candle बनती है, जो spinning top या Doji हो सकती है। इस candle की body छोटी होनी चाहिए और wicks भी छोटी हों।
- इसके बाद तीसरी candle बनती है जो एक strong bullish (green) candle होती है।
जब ये तीनों candles मिलकर बनती हैं, तो इसे Morning Star Candle कहते हैं।
Morning Star की Psychology
Price जब लगातार नीचे आता है तो पहले बड़ी bearish candle बनती है। इसके बाद छोटी body वाली candle बनती है, जो बताती है कि market अब रुक रहा है और momentum बदल सकता है।
फिर जब तीसरी बड़ी bullish candle बनती है, तो इसका मतलब है कि अब buyers (bulls) control ले चुके हैं और market reversal की तरफ बढ़ रहा है।
Morning Star कहाँ पर बनता है?
- Morning Star हमेशा downtrend के बाद बनता है।
- ये pattern अक्सर तब आता है जब market bottom पर आ चुका हो।
- अगर ये किसी major support या trendline पर बने, तो इसका signal और भी strong होता है।
- Fibonacci 61% level या oversold zone में बने Morning Star को बहुत aggressive entry pattern माना जाता है।
Evening Star का मतलब क्या है?

Evening का मतलब होता है शाम और Star का मतलब होता है सितारा। जैसे शाम का सितारा यानी सूरज ऊपर से ढलकर नीचे आता है, वैसे ही market में भी price ऊपर से गिरकर नीचे जाने की कोशिश करता है।
इस pattern में बीच में बनने वाली candle अक्सर spinning top या फिर Doji candle हो सकती है। अगर body बहुत छोटी हो और सिर्फ line दिखे, तो वो भी Evening Star का हिस्सा हो सकता है।
Evening Star Candle कैसे बनता है?
- सबसे पहले market uptrend में होता है और एक बड़ी bullish (green) candle बनती है।
- उसके बाद एक छोटी candle बनती है, जो spinning top या Doji हो सकती है। इसकी body छोटी होनी चाहिए और यह पहली candle के ऊपर close हो सकती है।
- इसके बाद तीसरी candle बनती है जो एक बड़ी bearish (red) candle होती है।
जब ये तीनों candles मिलकर बनती हैं, तो इसे Evening Star Candle कहते हैं।
Evening Star की Psychology
जब price लगातार ऊपर जाता है तो पहले एक बड़ी bullish candle बनती है।
इसके बाद दूसरी छोटी candle बनती है, जो बताती है कि buyers अब weak हो रहे हैं और market रुक सकता है।
जब तीसरी बड़ी bearish candle बनती है, तो ये clear signal होता है कि sellers (bears) ने पूरा control ले लिया है और market अब नीचे की तरफ यानी reversal शुरू कर रहा है।
Evening Star कहाँ पर बनता है?
- Evening Star हमेशा uptrend के बाद बनता है।
- ये pattern अक्सर तब आता है जब market top (peak) पर पहुँच चुका हो।
- अगर ये किसी major resistance या trendline पर बने, तो इसका signal और भी strong होता है।
- अगर Evening Star Candle overbought zone में बने, तो ये एक strong bearish reversal signal माना जाता है।
✅ Conclusion:
Morning Star = नीचे से reversal (bullish)
Evening Star = ऊपर से reversal (bearish)
FAQs – Morning Star Candle & Evening Star Candle
Q1. Morning Star Candle क्या है?
Morning Star Candle एक triple bullish reversal pattern है जो तीन candles से मिलकर बनता है और market में नीचे से reversal का signal देता है।
Q2. Morning Star Candle कैसे बनता है?
Morning Star Candle तब बनता है जब पहले एक बड़ी bearish candle बनती है, फिर एक छोटी candle (spinning top या Doji) बनती है और उसके बाद एक strong bullish candle आती है।
Q3. Evening Star Candle क्या है?
Evening Star Candle एक triple bearish reversal pattern है जो तीन candles से मिलकर बनता है और market में ऊपर से reversal का signal देता है।
Q4. Evening Star Candle कैसे बनता है?
Evening Star Candle तब बनता है जब पहले एक बड़ी bullish candle बनती है, फिर एक छोटी candle (spinning top या Doji) बनती है और उसके बाद एक बड़ी bearish candle आती है।
Q5. Evening Star Candle कहाँ पर बनता है?
Evening Star Candle हमेशा uptrend के बाद बनता है और अक्सर market top पर दिखाई देता है।
Q6. Morning Star और Evening Star Candle में अंतर क्या है?
Morning Star Candle नीचे से reversal (bullish) का signal देता है जबकि Evening Star Candle ऊपर से reversal (bearish) का signal देता है।
.jpg)
0 Comments